इंडोनेशिया की राजदूत इना एच. कृष्णमूर्ति ने योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

0 558

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर भारत में इंडोनेशिया की राजदूत इना एच. कृष्णमूर्ति से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर इंडोनेशिया और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य संबंधों को और बेहतर करने के विषय में विचार-विमर्श किया गया।

राजदूत कृष्णमूर्ति ने मुख्यमंत्री योगी का अभिवादन करते हुए कहा कि मेरे नाम में ही कृष्णामूर्ति जुड़ा हुआ है, सो इस प्रदेश से गहरा लगाव होना स्वाभाविक ही है। हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश और इंडोनेशिया के बीच एक सीधी हवाई सेवा उपलब्ध हो, तो हमें खुशी होगी। यह हवाई सेवा दोनों देशों के सम्बंधों को और बेहतर बनाने में सुगमता प्रदान करने वाली होगी।

राजदूत कृष्णमूर्ति ने कहा ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश के बेहतरीन इनिशिएटिव ओडीओपी से प्रेरणा लेकर इंडोनेशिया के बाली में हमने ‘वन विलेज वन प्रोडक्ट’ के कार्यक्रम शुरु किया है।’ इस प्रयास से ग्रास रूट लेबल पर इकोनॉमी में बूस्ट आया है। महिलाओं के लिए खासतौर पर शुरु की गई ‘मिशन शक्ति’ के शानदार नतीजों का मैंने अनुभव किया है।

राजदूत कृष्णमूर्ति ने कहा कि इंडोनेशिया की खाद्यान्न जरूरतों की पूरा करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत का सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पादक राज्य होने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से हमें अधिक अपेक्षाएं हैं। जिस पर मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.