IPL 2026: हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को KKR ने किया साइन, दो साल बाद लौटे मैदान में

0 29

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दो साल से आईपीएल में नहीं खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है। नवदीप ने इस मौके को अपने लिए “पुनर्जीवन” बताया और कहा कि यह उन्हें फिर से मैदान में जीवित महसूस करवा रहा है।

नवदीप सैनी की मेहनत को मिला फल
नवदीप सैनी ने कहा कि पिछले दो-तीन सालों में उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी। उन्होंने बताया कि उनकी मेहनत और लगन ही वजह बनी कि उन्हें अब यह मौका मिला। “अगर मुझे इस मौके को कोई नाम देना हो, तो मैं इसे पुनर्जीवन कहूंगा,” उन्होंने कहा।

KKR की तैयारी और टीम अपडेट
सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को भी टीम में शामिल किया था। KKR अपना IPL 2026 अभियान 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरू करेगी।

नवदीप सैनी का IPL और अंतरराष्ट्रीय करियर
नवदीप ने भारत के लिए दो टेस्ट, आठ वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं। आईपीएल में उनका सफर दिल्ली कैपिटल्स से 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन उस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 32 IPL मैचों में 23 विकेट लिए। 2019 में RCB के लिए 13 मैचों में 11 विकेट चटकाए। RR के लिए दो सीजन में चार मैच खेले। उनका पिछला IPL मैच 2023 में हुआ था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.