जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ में आतंकवादी ठिकाने का किया भंडाफोड़, गोला-बारूद बरामद

0 351

जम्मू. सुरक्षाबलों (Security forces) ने रविवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवाड़ जिले (Kishtwar District) में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और गोला बारुद तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुदूरवर्ती मारवाह के सरकुंडु-नवपाची इलाके में सेना और पुलिस ने एक संयुक्त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

उन्होंने बताया कि ठिकाने से दो हथगोले, एक डेटोनेटर, एक सेफ्टी फ्यूज, एके असॉल्ट राइफल की दो मैगजीन के साथ 109 गोलियां, जनरल पर्पज मशीन गन की 56 गोलियां और .303 राइफल की एक मैगजीन के साथ 27 गोलियां बरामद की।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संवेदनशील इलाके से युद्ध जैसे भंडार की इस बरामदगी से खुद को पुन: संगठित करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के कुख्यात इरादों को भारी झटका लगा है। इसने किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों के कुल वर्चस्व को दोहराया है और सेना तथा पुलिस के बीच करीबी समन्वय को भी दिखाया है।” एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.