पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान, मैनपुरी लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू

0 141

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों (six assembly seats)पर उपचुनाव (by-elections) के लिए मतदान शुरू हो गया है। वहीँ यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha seat)पर वोटिंग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह धीरे-धीरे मतदाता वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद खाली हुई यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां से उनकी बहु डिंपल यादव मैदान में हैं। आज की वोटिंग से उनका भविष्य तय होगा। जिनका मुकाबला भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से हो रहा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कई समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।

सपा नेता आजम खान ने कहा कि लोगों के साथ बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना।

वहीं छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांकेर में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने मतदाता हैं उनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में है क्योंकि भूपेश जी की सरकार इन 4 वर्षों में जितने विकास के कार्य किए वो कीर्तिमान है इन विकास कार्यों को देखते हुए जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट दे रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.