Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना के 13 नए मरीज मिले, 14 हुए स्वस्थ

0 191

रांची: झारखंड में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं।जबकि राज्य में कोरोना से 14 मरीज स्वस्थ हुए है। राज्य में कोरोना के 124 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 47 मरीज रांची में एक्टिव है। राज्य में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है।

मंगलवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक, कोडरमा से एक, लातेहार से एक और रांची से पांच मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 135 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 68 हजार, 934 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 124 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 681 मरीज ठीक हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.