Kairana News: गैंगस्टर मोमीन की दो करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

0 658

कैराना: उत्तर प्रदेश के कैराना के रामदा गांव निवासी मोमिन को गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेजा गया. अब मोमिन की करीब दो करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है जो करीब 19 बीघा है। मौके पर अटैचमेंट बोर्ड भी लगाया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम विशु राजा, सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना व कोतवाल अनिल कापरवान आदि मौजूद रहे.

आपको बता दें कि यह मामला शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के रामदा गांव का है. कैराना के प्रभारी निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आरोपितों की अवैध संपत्तियों की कुर्की की रिपोर्ट जिलाधिकारी शामली को भेजी गयी थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली के माध्यम से जिलाधिकारी में संपत्ति कुर्क करने के आदेश के बाद मंगलवार को गैंगस्टर मोमिन की करीब 2 करोड़ रुपये की 19 बीघा अचल संपत्ति कुर्क की गई है.

मौके पर अटैचमेंट बोर्ड भी लगाया गया है। कुर्की कार्रवाई के दौरान एसडीएम विशु राजा, सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना व कोतवाल अनिल कापरवान आदि मौजूद रहे. एसडीएम विशु राजा ने बताया कि गैंगस्टर मोमिन की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। मामले में जांच के दौरान मोमिन की अवैध संपत्ति की जानकारी जुटाई गई. खाता भी गैंगस्टर के तीन भाइयों के नाम था, इसलिए खाते की जमीन कुर्क की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.