कर्नाटक सरकार ने मदरसों की गतिविधियों जाँच की कवायद शुरू की : सूत्र

0 395

बेंगलुरू: कर्नाटक सरकार ने शिक्षा विभाग को राज्य में मदरसों की गतिविधियों पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में हिंदू संगठनों द्वारा मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच शिक्षा विभाग ने यह कवायद शुरू की है।आरोप है कि मदरसों में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।सरकार ने विभाग से राज्य के 960 मदरसों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।

शिक्षा विभाग के आयुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो मदरसों की गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट देगी। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद इस पर फैसला किया जाएगा कि मदरसों पर प्रतिबंध लगाया जाए या इन्हें शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में लाया जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.