उद्धव ठाकरे कैंप के केदार दीघे पर रेप पीड़िता को धमकाने के आरोप, मामला दर्ज

0 589

ठाणे: ठाणे के नए शिवसेना जिला प्रमुख केदार दीघे कानूनी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि उनके खिलाफ एक रेप पीड़िता को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तीन दिन पहले ही दीघे को ठाणे जिला की कमान दी थी। वह दिवंगत आनंद दीघे के भतीजे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीघे पर एक 23 वर्षीय रेप पीड़िता को धमकाने के आरोप हैं। शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख के दोस्त ने लोअर परेल स्थित पांच सितारा होटल में कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया था। दीघे और उनके दोस्त रोहित कपूर के खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें शिकायत मिली थी और दीघे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।’ यह मामला कथित रूप से 28 जुलाई का है। पुलिस का कहना है कि महिला होटल में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करती है और वह क्लब मेंबरशिप बेचने के लिए कपूर से मिली थीं।

रिपोर्ट के अनुसार, बाद में महिला ने आरोप लगाया कि जब वह चेक लेने के लिए उनके रूम में गई, तो कपूर ने उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया, ‘महिला ने अपने दोस्त को जानकारी दी और बाद में सोमवार को कपूर का सामना करने के लिए उनके रूम में गई। तब दीघे ने पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए कथित तौर पर उन्हें रुपयों की पेशकश की और बाद में गंभीर परिणामों की धमकी दी।’

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.