श्रम एवं सेवायोजन मंत्री कल कानपुर देहात के भ्रमण पर

0 523

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर कल 01 सितम्बर, 2022 को कानपुर देहात के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी कल कानपुर देहात के ग्राम डिलौलिया, बांगर तहसील-भोगनीपुर, के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण करेंगे एवं प्रभावित लोगों से वार्ता करेंगे।

इसके पश्चात् मंत्री जी कलेक्ट्रेट सभागार, माती में जनपद के विकास कार्यों, महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मंत्री जी विभिन्न श्रमिक संगठनों और जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात् 16ः30 बजे मंत्री जी द्वारा कानपुर देहात के क्लेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.