लखनऊ : पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ का अध्यक्ष चुना गया

यूपी हज समिति के अध्यक्ष भी है मोहसिन राजा

0 857

लखनऊ, 22 जून  |  पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ का अध्यक्ष चुना गया | उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ की बैठक आज लखनऊ में हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ की कार्य समिति का गठन किया गया।
इस बैठक में विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ का अध्यक्ष चुना गया।

यूपी हज समिति के अध्यक्ष भी है मोहसिन रजा |

खेल कल्याण संघ में उपाध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर मुकेश अग्रवाल, सचिव शशि कला यादव, ज्वाइंट सेक्रेटरी पूर्व क्रिकेटर करण टंडन, हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील एडवोकेट मनीष कुमार त्रिपाठी होंगे। लीगल एडवाइजर, शिवम यादव राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी संस्था में सदस्य के रूप में कार्य करेंगे तथा हरीश पाल सिंह भी सदस्य होंगे। वहीं मुसी रजा संस्था के कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

दिव्यांग एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को सहायता प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी यह संस्था ।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय के साथ ही उत्तर प्रदेश में खेलों का स्तर कैसे ऊंचा हो इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
चर्चा में खिलाड़ियों का शोषण कैसे रोका जाए, इस पर भी चर्चा हुई साथ ही साथ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं पारदर्शी ढंग से उन तक पहुंचें, इस पर भी उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ की नजर रहेगी। यह संस्था प्रदेश के खिलाड़ियों को न्याय एवं उनके उत्थान के लिए काम करेगी।

इस संस्था का उद्देश्या खेल माफियाओं एवं भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करना तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी कराएगी। उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ विशेष रूप से दिव्यांग एवं प्रतिभावान आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को सहायता प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

लखनऊ के डा. समीर त्रिपाठी को मिलेगा प्रथम श्रेणी में एमएसएमई सम्मान, दिल्ली में भव्य आयोजन में होंगे सम्मानित

 

रिपोर्ट : वी नेशन न्यूज़ , लखनऊ

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.