Lucknow news: कृष्णा सूद मेमोरियल अन्तर विद्यालयी म्यूज़िकल थियेटर प्रतियोगिता का आयोजन

0 449

लखनऊ: कृष्णा सूद मेमोरियल अन्तर विद्यालयी म्यूज़िकल थियेटर प्रतियोगिता 14 अक्टूबर 2023 को ‘गन्ना संस्थान सभागार लखनऊ में स्प्रिंग डेल इन्स्टीट्यूशन द्वारा पहली बार आयोजित की गई। बारह प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 450 छात्रों द्वारा नाट्य सम्बन्धी प्रतिभा से युक्त – प्रस्तुतियों की जींवतता ने सभागार को परम उल्लास से भर दिया। इस सांस्कृतिक उत्सव का विचार एक सशक्त महिला मैडम कृष्णा सूद के प्रति एक श्रद्धांजलि के रूप में उभरा है जो स्प्रिंग डेल इन्स्टीट्यूशन का एक वार्षिक कार्यक्रम होगा। मैडम सूद का अनुकरणीय जीवन उत्सव के लायक हैं।

हममें से हर एक शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व की इच्छा रखता है। इसी विचार के आधार पर, इसकी स्थापना के वर्ष में म्यूजिकल थियेटर के लिए चुनी गई विषय ‘वस्तु ‘सदभाव’ थी । कार्यक्रम का प्रारम्भ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात् भावपूर्ण प्रार्थना तथा प्रतिभागी टीमों के अलौकिक प्रदर्शन हुए। अच्छी तरह से बुनी हुई कहानियों के साथ प्रत्येक पटकथा के प्रदर्शन में ईमानदारी से भरा एक सन्देश था जिसने दर्शकों को भाव विहवल कर दिया।

प्रतिभागी विद्यालयों की टीमों ने ‘सदभाव’ विषय वस्तु के इर्द गिर्द कहानियाँ बुनते हुए विभिन्न नाट्य तत्वों की एक ‘सिम्फनी प्रस्तुत की। मेजबान स्कूल स्प्रिंग डेल ने विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए उद्घाटन सत्र प्रस्तुत किया । इस प्रकार कृष्णा सूद मेमोरियल थियेटर ने एक सफल शुरूआत की । रंगमंच की प्रख्यात हरितयाँ श्री सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, श्री पुनीत अस्थाना, श्री गोपाल सिन्हा तथा लेखक डा० नव शरण सिंह इस अवसर पर उपस्थित थीं जिन्होने इन प्रस्तुतियों को देखा, सराहा तथा अपनी विशेष राय भी दी तथा छात्रों को थियेटर की बारीकियाँ भी समझाई।

म्यूजिकल थियेटर का समापन सतत विकास का संदेश फैलाने वाले एक स्वचरित गीत के साथ हुआ जिसके बोल थे – ‘अभी यहीं, अभी भी समय है, रेखा खींचने का ।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.