सोमवार को दिल का दौरा पड़ने का खतरा सबसे ज्यादा, माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह

0 279

नई दिल्ली : मशहूर कार्डियोथोरेसिक सर्जन और माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर हेल्थ से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल में ही उन्होंने हार्ट अटैक से जुड़ी जानकारी साझा की. डॉ. नेने ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने का सबसे ज्यादा खतरा सोमवार को होता है. आंकड़े बताते हैं कि इस दिन दिल का दौरा पड़ने की संभावना 13 प्रतिशत बढ़ जाती है. ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (BHF) की एक रिपोर्ट में भी ऐसा दावा किया गया है.

डॉक्टर श्री राम नेने के अलावा कई दफा इस बात की चर्चा उठ चुकी है कि सोमवार को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है. रिसर्च में भी पता चला है कि सोमवार का दिन ऐसा जब सबसे ज्यादा हार्ट अटैक देखे जाते हैं. अध्ययन के निष्कर्ष मैनचेस्टर में ब्रिटिश कार्डियोवास्कुलर सोसाइटी सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए. यह अध्ययन आयरलैंड में बेलफास्ट हेल्थ एंड सोशल केयर ट्रस्ट और रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स के डॉक्टरों द्वारा किया गया था. इस शोध के लिए 20 हज़ार से ज्यादा मरीजों पर स्टडी की गई थी.

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की एक रिपोर्ट में भी ऐसा दावा किया गया है. कि अन्य दिनों के अलावा सोमवार के दिन हार्ट अटैक का खतरा 13 प्रतिशत ज्यादा होता है. इस टर्म को ‘ब्लू मंडे’ के नाम से भी जाना जाता है. यह खतरा सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 10 के बीच होता है. वैसे तो इसके लिए कोई पुख्ता जानकारी अबतक नहीं है, लेकिन ऐसा अनुमान है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह उठने के साथ बल्ड कोर्टिसोल और हार्मोन बढ़ जाते हैं.

इसके पीछे सर्काडियन रिदम भी एक बडा कारण हो सकता है. सर्काडियन रिदम हमारे सोने और उठने की साइकल को बेहतर रखता है. जानकारों के अनुसार सोने और उठने की साइकिल में बदलाव आने से इसका प्रभाव तबियत पर पड़ता है. और खतरा भी बढ़ता है. शोधकर्ताओं ने बताया कि सेगमेंट एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन (STEMI) एक गंभीर तरह का हार्ट अटैक है. सोमवार को दिल के दौरे की दर अधिक थी. एसटीईएमआई में एक प्रमुख कोरोनरी धमनी पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाती है, जिससे ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति बंद हो जाती है.

सोमवार को ही ऐसा क्यों होता है, यह साफ नहीं है. लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसका कुछ संबंध सर्केडियन रिदम से है, जो परिसंचारी हार्मोन को प्रभावित करता है. जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है. सोमवार को वापस ऑफिस जाने का स्ट्रेस भी होता है. तनाव बढ़ने से शरीर में कोर्टीसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है, जो दिल के दौरे का जोखिम बढ़ाता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.