Mahindra XUV300 हो गई सस्ती! अब केवल इतने रुपये में घर लाइए ये जबरदस्त एसयूवी

0 387

नई दिल्ली: Mahindra ने अपनी पॉपुलर मिड साइड एसयूवी XUV300 के दो नए किफायती वेरिएंट पेश किए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को XUV300 रेंज में दो नए एंट्री-लेवल वेरिएंट जोड़ने की घोषणा की है। अब ग्राहक इसके नए W2 पेट्रोल वेरिएंट को 7.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकेंगे। वहीं, इसकी पेट्रोल टर्बोस्पोर्ट सीरीज में जोड़ा गया एक और नए वेरिएंट W4 की कीमत 9.29 लाख रुपये एक्स शोरूम है। आइए, इन नए वेरिएंट्स के बारे में जान लेते हैं।

Mahindra XUV300 हुई पहले से ज्यादा किफायती
Mahindra XUV300 के W4 की शुरूआत के साथ, स्पोर्टी, हाई परफॉरमेंस 1.2 L mStallion TGDi पेट्रोल इंजन विकल्प अब अधिक किफायती संस्करण में उपलब्ध है। पहले, ये पावरट्रेन W6 से आगे के वेरिएंट के लिए विशेष था। ये पावरट्रेन 230 एनएम के पीक टॉर्क और 96 किलोवाट की पावर की बदौलत केवल पांच सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की गति प्रदान करता है।

इसके अलावा, कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडलों पर सनरूफ के साथ W4 वेरिएंट लाइन को बढ़ाया है। नए एंट्री-लेवल W2 वैरिएंट की शुरुआत के साथ, XUV300 रेंज अब 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो पहले 8.65 लाख रुपये थी। ऑटोशिफ्ट गियर के साथ W8(O) टर्बो डीजल वेरिएंट की कीमत 14.59 लाख तक जाती है।

Mahindra XUV300 की खासियत
XUV300 डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्पों में मैनुअल ट्रांसमिशन और एडवांस ऑटो शिफ्ट तकनीक के साथ उपलब्ध है। ये एसयूवी अपने सेगमेंट में हाई फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करने का दावा करती है। इसमें सभी 4-डिस्क ब्रेक और डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी जैसी कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट सुविधाएं मिलती हैं। पांच सीटों वाली इस एसयूवी में विशाल इन-केबिन स्पेस और स्ट्रॉन्ग डिजाइन मिलता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.