बादशाहनगर में मनेगा 70वां दुर्गा पूजा महोत्सव, लखनऊ की विरासत और बंगाल की परंपरा का संगम

0 102

लखनऊ: लखनऊ के ट्रांस-गोमती क्षेत्र में स्थित बादशाहनगर एक बार फिर मां दुर्गा के भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगने को तैयार है। बादशाहनगर दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष 70वां दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य रूप से आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन उत्तर रेलवे परिसर स्थित बादशाहनगर मनोरंजन संस्थान में किया जाएगा।

1956 से निरंतर चली आ रही परंपरा

गौरतलब है कि इस दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1956 में हुई थी, और तब से लेकर आज तक यह पूजा एक भी वर्ष रुकी नहीं है। यही कारण है कि इसे ट्रांस-गोमती क्षेत्र की सबसे पुरानी और सबसे पारंपरिक दुर्गा पूजा का गौरव प्राप्त है। स्थानीय समुदाय के साथ-साथ रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

28 सितम्बर से शुरू होगा महोत्सव

इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। वहीं, 2 अक्टूबर को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शहर की सड़कों पर जयकारों के साथ निकलेंगे।

पंडाल में दिखेगी लखनऊ की नक्काशी और बंगाल की अल्पना

इस वर्ष पूजा पंडाल की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। आयोजकों के अनुसार, लखनऊ की पारंपरिक लकड़ी की नक्काशी को बंगाली अल्पना की कलात्मकता के साथ जोड़ा जाएगा। यह न केवल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा, बल्कि सांस्कृतिक एकता और विविधता की एक सुंदर झलक भी प्रस्तुत करेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.