मंगल-शुक्र बना रहे हैं राजयोग, इन 3 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत

0 168

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों में देखने को मिलता है। वर्तमान समय में मंगल शुक्र की राशि वृषभ में संचरण कर रहे हैं। वहीं, शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल 13 नवंबर को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल के वृषभ में जाने से एक राजयोग बना है जो 5 दिसंबर तक तीन राशियों के लिए लाभाकारी रहेगा।

वृषभ – आपके लग्न और सप्तम भाव में शुक्र संचरण कर रहे हैं। आप सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। अविवाहितों का विवाह तय होगा। पराक्रम बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में व्यापार कर सकते हैं।

कर्क – आपके पंचम भाव में शुक्र और 11 वें भाव में मंगल गोचर कर रहे हैं। इन दोनों ग्रह के भावों से आपको शुभ फल मिलेगा। महिलाओं के लिए यह गोचर शुभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। करियर में आगे जाएंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है।

धनु – आपकी कुंडली के छठवें भाव में मंगल और 12 वें शुक्र गोचर कर रहे हैं। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। विदेश भ्रमण पर जा सकते हैं। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। शुत्रओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.