Fire In Amritsar :गुरुनानक मदिंर में लगी भीषण आग , 650 मरीज फसे थे अंदर

0 659

Fire In Amritsar: ट्रांसफार्मर में धमाका होने की वजह से गुरु नानक देव अस्पताल में आग लगने की । यह ट्रांसफॉमर्स एक्स-रे यूनिट की बैक साइड में खड़ा था । आग तेजी से फैली और आनन-फानन में अस्पताल की विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन 600 से अधिक मरीजों को जैसे -तैसे बहार निकाला गया । इस दौरान ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी भी चल रही थी । आग लगने के बाद मरीज में डॉक्टर बाहर निकले। सभी मरीजों को बाहर निकाल कर सड़क पर लाया गया। अस्पताल में फंसे कुछ मरीजों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां भी तोड़ी गई, क्योंकि धुआं पूरे हास्पीटल में फैल गया था ।

घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब गुरु नानक देव अस्पताल की है । शनिवार होने के कारण ओपीडी में मरीजो की सख्या कम थी , लेकिन अस्पताल में 650 के करीब मरीज भर्ती थे ऐसा बताया जा रहा है । ओपीडी के पिछली ओर और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे पूरे अस्पताल को बिजली सप्लाई हो रही है। दोपहर के समय इन ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लगी थी । आग की लपटें काफी ऊपर तक गईं। ट्रांसफार्मरों के बिल्कुल ऊपर स्किन वार्ड है। धुंआ इतना ज्यादा था कि वार्ड के मरीजों को तुरंत बाहर निकालना गया ।

ये भी पढ़े – Noida News:नोएडा अथॉरिटी की CEO रितु माहेश्वरी को लेकर बड़ी ख़बर, जारी वारंट पर रोक की अवधि बढ़ाई गई

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.