मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

0 404

Madhya Pradesh CM Oath Live Updates: डॉ मोहन यादव भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आज सुबह साढ़े 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

मध्य प्रदेश में आज मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर लगभग 12 बजे यह कार्यक्रम होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की मौजूद रहने वाली है। मध्य प्रदेश में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सहित अन्य को राज्यपाल मंगुभाई पटेल शपथ दिलाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.