छत्तीसगढ़ में आज से ‘विष्णु’ राज, दो डिप्टी सीएम समेत 10 मंत्री लेंगे शपथ

0 400

Chhattisgarh CM Oath Taking Live Updates: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता इस आयोजन में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर डेढ़ बजे शपथग्रहण समारोह का आयोजन होने वाला है। छत्तीसगढ़ के होने वाले सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को शपथग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.