शादी में शामिल होने पहुंची 4 बच्चों की मां के साथ हुई दरिंदगी, थाने जाकर सुनाई आपबीती

0 110

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहाँ 4 बच्चों की मां के साथ पड़ोसी ने बलात्कार किया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने अपराधी शख्स को खदेड़कर पकड़ लिया। तत्पश्चात, इसकी खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर अपराधी भागकर अपने घर में छिप गया। फिर पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, महिला का SKMCH में उपचार चल रहा है। मामला मनियारी थाना इलाके के एक गांव का है। यहां पीड़ित महिला अपने मायके में एक शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आई थी।

वही इसी बीच रविवार की आधी रात पड़ोस में रहने वाला 24 वर्षीय शख्स किसी प्रकार घर में घुस गया। तत्पश्चात, उसने रस्सी से महिला के हाथ-पैर बांध दिए। फिर मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के पश्चात् वह मौके से भागने लगा। इसी बीच महिला किसी प्रकार पैर में बंधी रस्सी को खोलकर कमरे से बाहर निकली एवं शोर मचाने लगी। आस-पास के लोगों और परिजनों ने खदेड़कर अपराधी शख्स को पकड़ लिया। तत्पश्चात, लोगों ने पुलिस के 112 गस्ती दल को खबर दी। फिर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तो अपराधी भागकर अपने घर में छिप गया। फिर पुलिस ने उसके घर से युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित महिला ने बताया कि रात में खाना खाकर एवं बच्चों को सुलाकर हम सोने चले गए थे। घर के सभी दरवाजे बंद थे, मगर दरवाजे के नीचे थोड़ा छेद था, जिसमें ईंटा लगा हुआ था। इसे हटाकर प्रवीण घर में घुस गया। उसने मेरे हाथ-पैर बांध दिए तथा मुंह दबाकर मेरे साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के पश्चात् वो दरवाजा खोलकर भाग गया। हम भी किसी प्रकार पैर की रस्सी खोलकर बाहर निकले और घरवालों को सारी बात बताई। मामले में SSP राकेश कुमार ने बताया कि रविवार देर रात मनियारी थाना अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है। एक महिला एवं उसके परिजन ने 112 पर कॉल की थी। फिर पुलिस तुरंत वहां पहुंची थी। वहां एक शख्स को डिटेन करके रखा गया था। घरवालों का आरोप था कि युवक ने घर में घुसकर महिला से बलात्कार किया है। FIR दर्ज कर अपराधी को जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल और 164 का बयान अदालत में दर्ज करवाया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.