MP-राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, EC की 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

0 338

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग सोमवार को पांच राज्यों मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा करने जा रहा है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार अन्य दो चुनाव आयुक्तों के साथ आज दिन मे 12 बजे प्रैस कॉन्फ्रैंस में इन राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे।

इन राज्यो में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत तक संपन्न कराए जाने हैं। अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने इन राज्यों में मतदाता सूचियों की समीक्षा सहित इन राज्यों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पांचों राज्यों में कुल मिलाकर 1,180 से अधिक चुनाव परिवेक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

बता दें कि तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी 2024 में विभिन्न तारीखों पर समाप्त होने वाला है, जबकि मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को ही समाप्त हो जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में 2018 की तरह एक ही चरण में मतदान हो सकता है और छत्तीसगढ़ में भी पिछली बार की तरह दो चरणों में मतदान होने की संभावना है। ये भी कहा जा रहा है कि पांचों राज्यों में मतदान की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन वोटों की गिनती एकसाथ 10 से 15 दिसंबर के बीच हो सकती है।

वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव भी कुछ ही महीने दूर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट न केवल राज्य स्तर पर बल्कि देश का राजनीतिक परिदृश्य तय करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर भी इसके प्रभाव पड़ने की संभावना है। राजनीतिक दल इन मुकाबलों के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं, कई निर्वाचन क्षेत्रों में सियासी लड़ाई दिलचस्प होने की उम्मीद है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.