मणिपुर में युवक को जिंदा जलाने का वीडियो आया सामने, इलाके में दहशत जैसा माहौल

0 404

नई दिल्ली: मणिपुर में रविवार को कुकी समुदाय के युवक को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट के प्रवक्ता घिन्जा ने ये वीडियो शेयर किया है। 7 सेकेंड के वीडियो में जिंदा युवक जलता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास कुछ आरोपियों के केवल पैर दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड से गोलियों के चलने की आवाज भी आ रही है। हालांकि वीडियो शेयर करने वाले ने ये भी बताया है कि ये घटना मई की है लेकिन अब इस घटना के बारे में पता लगा है।

उधर, इंफाल पश्चिम के सिंगजामेई ​​​​​में देर रात ग्रामीण विकास मंत्री वाई खेमचंद के घर के गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, राज्य के सीएम बीरेन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.