व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन से पहले राष्ट्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0 206

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत रविवार को आयोजित होमगार्ड के जवानों का तिरंगा मार्च और मोटरसाइकिल रैली के समापन समारोह को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी 25 वर्ष को देश का अमृत काल निर्धारित किया है। इन वर्षों में जब हम व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन से पहले ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ कार्य करेंगे तो हमारा भारत अमृत काल में दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत को कहां ले जाना चाहते हैं, हमें इसकी कार्ययोजना बनानी होगी। एक समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से किए गए प्रयास सार्थक परिणाम लेकर आते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम सब जानते हैं की अमृत महोत्सव सप्ताह का आयोजन पूरे देश में हो रहा है। सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के नाते देश की निगाह उत्तर प्रदेश पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री, अधिकारी, पुलिस के जवान, होमगार्ड कार्मिक सहित समाज का हर तबका इस कार्यक्रम से जुड़ गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भर में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत प्रभात फेरियां निकालने के साथ ही अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से प्रदेश का प्रत्येक नागरिक जुड़ रहा है। उन्होंने कहा आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में भी प्रदेश के सभी 75जनपदों में मौन मार्च निकाले जाएंगे। विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ 15 अगस्त को आज़ादी का पर्व देश और प्रदेश में पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई लड़ी और महामारी की हर लहर को नियंत्रित किया। इस दौरान हेल्थ केयर वर्कर, शासन, प्रशासन, पुलिस के जवान, होमगार्ड के कार्मिक और समाज के अलग-अलग तबके के लोगों के द्वारा जो काम किया गया वह दुनिया के सामने एक उदाहरण बना है। उन्होंने कहा कि आज हम सबको जीवन और जीविका गारंटी देकर आज़ादी का अमृत महोत्सव माना रहे हैं, जो हमारे एक उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने होमगार्ड के जवानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप जमीन से जुड़े हुए हैं। पर्व, त्योहार, ट्रैफिक की व्यवस्था समेत तमाम कार्यों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि होमगार्ड के जवानों ने विकास खंड से लेकर प्रदेश स्तर तक तक तिरंगा मार्च के माध्यम से वृहद् जागरूकता फैलाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज होमगार्ड के जवानों को वैसा ही भत्ता प्राप्त हो रहा है जैसे पुलिस के जवानों को मिलता है। उन्होंने कहा कि यही नहीं होमगार्ड के जवान अगर दुर्भाग्य से किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं राज्य सरकार उन्हें 5 लाख रुपये का बीमा का कवर भी दे रही है। उन्होंने कहा कि 800 से अधिक होमगार्ड के परिजनों को बीमा कवर की सहायता प्राप्त हो चुकी है। साथ अन्य सेवाएं इन जवानों प्रदेश के अंदर मिल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.