NCB ने 2 अफगान नागरिकों सहित 16 लोगों को किया गिरफ्तार, गोला बारूद भी बरामद

0 323

नई दिल्ली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने पंजाब के लुधियाना से चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की पूरी श्रृंखला का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने दो अफगान नागरिकों सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 60 किलोग्राम वर्जित सामान और कुछ गोला बारूद बरामद किया गया है।

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह ने एक बयान में कहा कि सिंडिकेट का भंडाफोड़ (syndicate busted) लगभग 1.5 महीने की अवधि में किया गया था और इसका संबंध शाहीन बाग (दिल्ली) और मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से है। उन्होंने कहा कि नवीनतम मामले में जांच नवंबर के मध्य में शुरू हुई जब एनसीबी के चंडीगढ़ जोनल ब्यूरो ने लुधियाना में स्थित दो अवैध हेरोइन प्रसंस्करण लैब का भंडाफोड़ किया, जो दो अफगान कैमिस्ट द्वारा चलाए जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि देशों और भारत के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। इस लुधियाना समूह से जुड़े 60 से अधिक बैंक खातों को अब तक नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के प्रावधानों के तहत फ्रीज कर दिया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 60 किलोग्राम हेरोइन और अन्य संदिग्ध ड्रग्स और 31 गोलियां एनसीबी ने बरामद की हैं।

एनसीबी ने कहा कि इस ड्रग्स सिंडिकेट के गुर्गों द्वारा खरीदी गई लगभग 30 संपत्तियों की पहचान की गई है और एजेंसी द्वारा उन्हें जब्त किया जाएगा। सिंह ने कहा कि आरोपियों द्वारा पंजाब में चलाए जा रहे कुछ नाइट क्लबों और रेस्तरांओं का कारोबार एनसीबी की जांच के दायरे में है। सिंह ने कहा कि इसके अलावा, इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के कई अन्य फ्रंट व्यवसायों जैसे शराब की दुकानों, चावल मिल, घी व्यवसाय और प्रतिष्ठित ब्रांडों की विभिन्न एजेंसियों और उनके सहयोगियों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने अप्रैल 2022 में, दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग से लगभग 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी और भारत-अफगान ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए लगभग छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.