यूपी के अमरोहा, इटावा और अमेठी में बनेंगे नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, योगी सरकार ने 146 करोड़ रुपये किए मंजूर

0 25

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने अमरोहा, इटावा और अमेठी जिलों में एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने के लिए 146 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है।

सरकार की ओर से जारी इस धनराशि का इस्तेमाल इन जिलों में बनने वाले औद्योगिक कॉरिडोर में बुनियादी ढांचे और अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर किया जाएगा। इसके तहत सड़क, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा ताकि उद्योगों की स्थापना में किसी तरह की दिक्कत न आए।

औद्योगिक विकास विभाग ने दिए तेजी से काम करने के निर्देश

औद्योगिक विकास विभाग ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। सरकार चाहती है कि परियोजनाओं का काम तय समयसीमा के भीतर पूरा हो ताकि जल्द से जल्द निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित होने वाले ये औद्योगिक क्षेत्र निवेश और रोजगार दोनों के लिहाज से बेहद अहम साबित होंगे।

सभी एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित होंगे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सभी प्रमुख एक्सप्रेस-वे के आसपास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की व्यापक योजना पर काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश लाना है।

इसके जरिए स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देने पर फोकस किया जा रहा है।

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पर फोकस

योगी सरकार लगातार उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। माना जा रहा है कि नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सरकार की रणनीति है कि बेहतर बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के जरिए घरेलू और विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया जाए, जिससे प्रदेश में उद्योगों का तेजी से विस्तार हो सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.