आतंकी फंडिंग मामले में NIA ने कसा शिकंजा, जम्मू कश्मीर के 7 जिलों में 15 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

0 271

नई दिल्ली : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर के सात जिलों के 15 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईए ने आज जम्मू-कश्मीर के सात जिलों – श्रीनगर, पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुंछ और कुपवाड़ा में 15 स्थानों पर तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि गुस्सू, राजपोरा, अवंतीपोरा और त्राल में एनआईए की छापेमारी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी भी छापेमारी अभियान में शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.