घने कोहरे के चलते रोडवेज बसों के रात्रिकालीन परिचालन पर रोक: परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह

0 408

बलिया: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने मंगलवार को यहां कहा कि कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना में हो रही वृद्धि को देखते हुए घना कोहरा होने पर रोडवेज बसों के रात्रिकालीन परिचालन पर रोक लगाई गई है। परिवहन राज्य मंत्री सिंह ने जिला मुख्यालय पर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना में वृद्धि हो रही है।

इसे देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि घना कोहरा होने पर रोडवेज बसों का रात्रिकालीन परिचालन न हो। मंत्री ने कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर दिए गए हालिया बयान पर कहा कि कांग्रेस राजनीतिक अस्तित्व खोती जा रही है और उसके नेता बौखलाहट में बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के विरुद्ध शर्मनाक बयान देने के मामले में मामला दर्ज हो गया है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कानून की परिधि में जो भी आयेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.