फेसबुक से प्‍यार, कोतवाली में निकाह, यूपी पुलिस बनी गवाह

0 642

बुलंदशहर । फेसबुक से प्यार, कोतवाली में निकाह और उस निकाह की यूपी पुलिस गवाह बनी है. ये मामला यूपी के जनपद बुलंदशहर से सामने आया है. दरअसल बुलंदशहर (Bulandshahar) के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी आरिफ सैफी ने पहले अलीगढ़ निवासी मुस्कान से फेसबुक से दोस्ती की, दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा डालीं.

मगर वक्त बीता और कुछ दिन बाद आरिफ, मुस्कान से शादी करने का न तो वक्त बता रहा था और न ही तारीख़. बस फिर क्या था मुस्कान बैग उठाकर अलीगढ़ से बुलंदशहर की जहांगीराबाद कोतवाली पहुंची और खुद को बालिग बताते हुए कोतवाल नीरज कुमार को पूरी कहानी सुनाई.

मुस्कान की गुहार पर पुलिस ने आरिफ को थाने बुलवाया और जब उसे मुस्कान से मिलवाया गया और पूरी बात बताई गई तो वह शादी के फौरन राजी हो गया, फिर क्या था, थाना प्रभारी ने दोनों के परिवारों को मौके पर बुलवाया तो परिवार ने भी दोनों की शादी पर सहमति जता दी. इस तरह सबकी रजामंदी से इन दोनों ने निकाह कोतवाली में ही पुलिस के सामने कबूल… कबूल… कबूल कर लिया.

वहीं शादी के बाद दोनो परिवारों ने थाने में पुलिसकर्मियों (policemen) समेत मौजूद लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और खाकी इस निकाह की गवाह बनी, जबकि कोतवाल नीरज कुमार ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.