ओडिशा में बीजेपी विधायक विष्णु चरण सेठी का निधन, नितिन गडकरी ने जताया शोक

0 215

नई दिल्ली: ओडिशा के भद्रक जिले के धामनगर से बीजेपी विधायक और विपक्ष के उपनेता 61 वर्षीय विष्णु चरण सेठी का आज (सोमवार) सुबह निधन हो गया।

पिछले एक महीने से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। विष्णु सेठी करीब एक साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। नतीजतन, उन्हें भुवनेश्वर के एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल में हुई जांच के बाद पता चला कि उनके फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। हालत बिगड़ने के कारण वह महीनों से आईसीयू में भर्ती किया गया था। डाक्‍टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्‍हें नहीं बचाया जा सका और आज सुबह उनका निधन होने की जानकारी एम्स के अतिरिक्त सुपरिटेंडेंट प्रभास रंजन त्रिपाठी ने दी है।

नितिन गडकरी ने जताया दुःख

केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा नेता और ओडिशा के विधायक विष्णु चरण सेठी जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। एक दयालु और स्नेही व्यक्ति, वह हमेशा लोगों के सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम करते थे। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के मजबूत नेताओं में विष्णु सेठी को गिना जाता था। राज्य में खासकर भद्रक जिले में उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.