नीतीश का प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार, बोले- केंद्र में बैठे लोगों की बातों पर नहीं देता ध्यान, भ्रष्टाचारी बर्दाश्त नहीं

0 391

नई दिल्ली. जहां आज एक तरफ, प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने अपने बयान ‘भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल एक साथ आ रहे हैं’, से कई राजनीतिक दलों पर ख़ास तौर पर कभी अपने ‘दोस्त’ और अब विरोधी, बिहार के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है।

वहीं अब इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पलटवार किया है। आज इस पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा है कि,”कहां कोई भ्रष्टचारियों को बचा रहा है। क्या कभी कोई भ्रष्टाचारियों को बचाएगा? यहां हमने इतने दिनों में कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया है।”

गौरतलब है कि, आज दरअसल, PM मोदी बीते गुरुवार को केरल पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि देश में भ्रष्टाचारी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की वजह से राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है। कुछ राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को बचाने के लिए खुलेआम एक गुट में संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल PM मोदी ने इशारों ही इशारों में लालू यादव को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

इधर प्रधानमंत्री के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, “BJP के लगभग 1000 से अधिक विधायक और 300 से अधिक सांसद हैं, किसी के भी घर छापा पड़ा? BJP के लोग कोई दूध के धुले हैं क्या? अगर उनके घर छापा नहीं पड़ रहा है तो बचा कौन रहा, जो लोग कह रहे हैं वहीं न बचा रहे हैं।”

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.