उत्तर कोरिया ने पानी के अंदर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन का किया परीक्षण

0 491

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर हमला करने में सक्षम परमाणु ड्रोन का परीक्षण किया है। सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्टस में बताया गया है कि ड्रोन को मंगलवार को रिवॉन काउंटी के तट पर एक ड्रिल के लिए तैनात किया गया था, ड्रिल के दौरान उत्तर कोरियाई ड्रोन ने 59 घंटे 12 मिनट तक पानी के भीतर भ्रमण किया और शुक्रवार को अपने पूर्वी तट से पानी के अंदर विस्फोट किया।

रिपोटर् के अनुसार यह ड्रोन इतना खतरनाक है कि इसके हमले से पानी के भीतर सुनामी को लाया जा सकता है। युद्ध के समय दुश्मन की नौसेना को तबाह करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्योंगयांग ने दो हवासल-1 और दो हवासल-2 रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण की भी पुष्टि की, जो कि नकली परमाणु हथियारों से लैस थीं। समाचार एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने व्यक्तिगत रूप से अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में यह परीक्षण किया हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.