Rohit Shetty Web Series:अजय देवगन नहीं बल्कि ये हीरो दिखेंगे रोहित शेट्टी की नई सीरीज में।

0 997

Rohit Shetty Web Series:रोहित शेट्टी जल्द हो अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक नई सीरीज लेकर आ रहे है। इस सीरीज की थीम पुलिस ऑफिसर के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज का टोन और ट्रीटमेंट काफी अलग होने वाला है। इस फिल्म की खास बात ये है इस सीरीज में रोहित शेट्टी, अजय देवगन, रणवीर सिंह या अक्षय कुमार जैसे बड़े और नामी अभिनेता नहीं बल्कि सिद्धार्त मल्होत्रा नज़र आने वाले है।

आपको बता दें की सिद्धार्थ मल्होत्रा इससे पहले विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ में भारतीय सेना की वर्दी में नज़र आए थे। लोगों ने उन्हें वर्दी में काफी पसंद भी किया था। इस सीरीज के माध्यम से सिद्धार्थ, OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू करने वाले है।

बात करें अगर टीज़र की तो इस सीरीज का टीज़र काफी इंटरेस्टिंग है। टीज़र में रोहित शेट्टी एक पुलिस की गाड़ी में नज़र आते है। हम कई सारी वर्दी देखते है। हम बहुत सारे कैमरामैन कैमरा साफ करते हुए दिखाई देते है। टीज़र देखकर साफ पता चल रहा है की सीरीज काफी धमाकेदार होने है।

हालाकिं इस सीरीज में सिद्धार्थ के अलावा और कौन सा चेहरा देखने को मिलेगा। और ये सीरीज कब रिलीज़ होगी, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है।

Also Read:-Alka Lamba: कुमार विश्वास के बाद अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.