यूपी में अब साइबर अपराधियों और जालसाजों की खैर नहीं, आर्थिक खुफिया इकाई का होगा गठन; CM योगी ने दिया ये आदेश

0 469

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में होने वाले आर्थिक अपराधों की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला किया है। प्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को ठगने, साइबर आर्थिक अपराध के गैंग और नौकरी के नाम पर फर्जी विज्ञापन या फिर लिंक देकर ठगी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ‘फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट(आर्थिक खुफिया इकाई) गठित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आर्थिक अपराध अग्निशमन विभाग, सीबीसीआईडी और भ्रष्टाचार निवारण संगठन केकार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधों को रोकने के लिए हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही उन्होंने आर्थिक अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रदेश में ‘फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट’ का गठन करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर यथाशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ये मिलेगी छूट
1. कैपिटल सब्सिडी बुंदेलखंड एवं पूर्वांचल में बड़े औद्योगिक पार्कों के लिए सरकार सहायता करेगी।

2. प्रोत्साहन प्रदेश में 10 उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) को प्रोत्साहित करने की तैयारी है।

3. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सुपर मेगा एवं उससे उच्च श्रेणी की परियोजनाओं, 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली परियोजनाओं को भूमि आवंटन होगा।

मुख्यमंत्री विदेश में यूपी की ब्रांडिंग करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में पूंजी निवेश लाने के लिए अब खुद अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से मिलने विदेश जाएंगे। नवंबर में मुख्यमंत्री रूस, अमेरिका, थाईलैंड व मारीशस की यात्रा पर जाएंगे। वह वहां इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्योता देंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.