Pushpa 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले ही दिन तोड़ दिया बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

0 366

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल बॉक्सऑफिस पर राज कर रही है। इस मूवी ने फैंस के बीच तहलका मचा रखा है। मूवी ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने जहां केजीएफ चैप्टर 2 और बाहुबली 2 को ओपनिंग डे पर पछाड़ दिया है, वहीं पुष्पा हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। अल्लू की इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, जवान ने हिंदी भाषा में पहले दिन 65 करोड़ की कमाई की थी। सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 द रूल ने पहले दिन हिंदी भाषा में 67 करोड़ की कमाई की है तो इस हिसाब से पुष्पा ने जवान को 2 करोड़ से पछाड़ दिया है। नॉन हॉलिडे बड़ी ओपनरइतना ही नहीं पुष्पा 2 के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म हिंदी में सबसे ज्यादा नॉन हॉलिडे ओपनर फिल्म भी है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की पठान नॉन हॉलिडे पर रिलीज हुई थी और उस फिल्म ने 55.75 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन इतनी जबरदस्त कमाई के बाद अब दूसरे दिन से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। शुक्रवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है। सेकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन दुनियाभर में 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

पुष्पा 2 द रूल की बात करें तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसका सबूत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मिलता है। अब देखते हैं कि फिल्म आगे क्या कमाल करती है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट के लिए अल्लू को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

जानकारी के लिए बता दें कि पुष्पा 2 द रूल का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की प्रीमियर बुकिंग ने सिर्फ अमेरिका में ही नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह रिकॉर्ड पहले प्रभास की ‘सलार’ ने बनाया था। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए अमेरिका में करीब 25 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.