एक बार फिर विराट कोहली के बचाव में बोले रवि शास्त्री , कहा कप्तानी से हटने के बाद उनके प्रदर्शन में नहीं आएगा कोई बदलाव

0 632

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कप्तानी छोड़ने पर भी विराट कोहली के प्रदर्शन में बदलाव नहीं आएगा. वे पहले जैसे ही टीम के लिए खेलेंगे. विराट कोहली  ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार के एक दिन बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. इससे पहले सितंबर में उन्होंने टी20 कप्तानी छोड़ दी थी जबकि दिसंबर में उनसे वनडे की कप्तानी ले ली गई थी. रवि शास्त्री के कोच रहते समय कोहली की कप्तानी अपने चरम पर थी. दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को काफी कामयाबी दिलाई थी. रवि शास्त्री टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम इंडिया से अलग हो गए थे.

कप्तानी छोड़ने के फैसले पर शास्त्री ने कहा कि यह विराट का निजी फैसला है,और ऐसे फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने पीटीआई से कहा, हर चीज का एक समय होता है. अतीत में भी कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिये कप्तानी छोड़ी है. चाहे सचिन तेंदुलकर हों, सुनील गावस्कर या एमएस धोनी और अब विराट कोहली.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.