असम में बाढ़ से 30 जिलों के 29 लाख से अधिक लोग अभी भी प्रभावित

0 528

गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थित अभी भी गंभीर बनी हुई है। यहां 30 जिलों की 29 लाख से अधिक आबादी अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। वहीं गृह मंत्रालय की एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। टीम ने जिला प्रशासन के साथ बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की है और नुकसान की भरपाई के लिए त्वरित प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 30 जिलों के 2,450 गांवों की 29,70,405 आबादी अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। 63314.75 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी जलमग्न है। पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की जान बाढ़ के चलते चली गई है। इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन से अब तक कुल 173 लोगों की जान गई जा चुकी है। 563 राहत शिविर और 331 राहत वितरण केंद्र अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे हैं। राहत शिविर में अभी भी 3,03,484 प्रभावित लोग रह रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.