हरियाणा में अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा जाएगा

0 277

चंडीगढ़ : हरियाणा में अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा जाएगा। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह देखा गया कई पुलिसकर्मी अधिक वजन के हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में जारी आदेश में कहा है कि अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों को तब तक पुलिस लाइन में रखा जाए जब तक वे फिट नहीं हो जाते।

गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखित निर्देश जारी किया है। गृह विभाग के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पुलिस विभाग में कई पुलिस कर्मियों का वजन अधिक हो गया है और लगातार बढ़ता जा रहा है, इसलिए उन्हें पुलिस लाइन में भेजा जाना चाहिए।

विज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखा कि मैं चाहता हूं कि सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों, जिनका वजन अधिक हो गया है, को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया जाए और जब तक वे ड्यूटी के लिए फिट नहीं हो जाते, उन्हें व्यायाम करवाएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.