यात्रीगण कृपया ध्यान दें! शनिवार को बंद रहेगा रेलवे का PRS, ना टिकट बुक होंगे न कैंसिल

0 346

नई दिल्ली: अगर आप कल ट्रेन (Train) से कहीं सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. रेलवे (Indian Railway) के मुताबिक, कल शनिवार रात 11:45 बजे से कुछ घंटे के लिए यानी 6 मई को सुबह 4:15 बजे तक टिकट बुकिंग सहित कई सेवाएं बंद रहेंगी. इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी। शनिवार की देर रात से सुबह तक करीब 4 घंटा 30 मिनट तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

इस दौरान आईवीआरएस, टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी. इसके साथ ही कंप्यूटर आधारित चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा. इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किया जा सकेगा. लिहाजा अगर आप शनिवार रात ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपने ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर लें. ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए यात्री पहले ही अपने टिकट संबंधित काम निपटा लें.

वहीं कल 4 मई को भी दिल्ली से अलग-अलग राज्यों के लिए जाने वाले लगभग 1 दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई. वैसे दिल्ली से यूपी बिहार गुजरात व राजस्थान व अन्य शहरों के लिए राजधानी दिल्ली से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से ही चलेंगी. रेलवे विभाग के करीबी सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की इसी तरह भीड़ रही तो आने वाले समय में कुछ राज्यों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से जुड़े अन्य राज्यों के लिए जाने वाले लगभग 1 दर्जन ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.