यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन निरस्त

0 620

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा में यार्ड मरम्मत की वजह से सोमवार को गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन निरस्त कर दी गईं हैं। गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस 31 मई को भी निरस्त रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक,लखनऊ मंडल के गोंडा में यार्ड मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते सोमवार को गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस,गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस,बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस,अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस,कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और दरभंगा-अमृतसर वाया लखनऊ की ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है।

दरअसल, गोंडा रेलवे स्टेशन पर यार्ड मरम्मत के साथ नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से रोजाना ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। ट्रेनों के लगातार निरस्त किए जाने से गर्मी के मौसम में यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.