पठान रिलीज के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी

0 438

नई दिल्ली: शाहरुख खान की ‘पठान’ रिलीज के दिन दुनियाभार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. खबरों की मानें, तो ‘पठान’ का पहले दिन का कुल कलेक्शन करीब 106 करोड़ रुपये है, जिसमें से 69 करोड़ रुपये अकेले घरेलू बॉक्स ऑफिस से हासिल हुए हैं, जबकि 35.5 करोड़ ओवरसीज बॉक्स ऑफिस से कमाए हैं.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के ट्वीट के अनुसार, ‘पठान’ ने नॉर्थ अमेरिका से 1.5 मिलियन डॉलर (12 करोड़ रुपये से ज्यादा) का कलेक्शन किया है. यूके और यूरोप के बॉक्स ऑफिस से 650 हजार डॉलर (5 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमाई हुई है. गल्फ मार्केट से ‘पठान’ को 1 मिलियन डॉलर (8.1 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है. शाहरुख खान की ‘पठान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर उनकी बादशाहत फिर से कायम हो गई है.

शाहरुख खान की ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ और यश की ‘केजीएफ 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वॉर ने पहले दिन करीब 50 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं ‘केजीफ 2’ ने 52 करोड़ कमाए थे. अब उम्मीद है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई करेगी. ‘पठान’ के पहले दिन के कलेक्शन से लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री फिर से ट्रेक पर आ गई है. अगर फिल्म अच्छी है तो दर्शक उसे देखने के लिए थियेटर तक पहुंचेंगे.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का भी अहम रोल है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू में रिलीज हुई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के लिए कहा था, ‘मैं उनके लिए जो सोचती हूं, वह कभी शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगी. उनके साथ रिश्ता एहसास और प्यार का है. मुझे लगता है कि हम बहुत लकी हैं कि हमें कई शानदार फिल्मों में काम करने का मौका मिला.’ 57 साल के शाहरुख खान अगली बार ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आएंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.