80% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों की पेंशन में देरी, विभाग ने बताया कब तक खाते में पहुंचेगी राशि

0 44

गौतमबुद्धनगर: गौतमबुद्धनगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही दिव्यांग पेंशन की धनराशि अभी तक नहीं मिलने वाले 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। विभाग के अनुसार पेंशन की राशि नए एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के आधार मैप्ड बैंक खाते में भेजी जाएगी।

नई प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया जारी

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों की पेंशन भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नई एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से भेजी जानी है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस प्रणाली को लागू करने का कार्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र और साइबर ट्रेजरी के सहयोग से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 15 दिन से एक माह तक का समय लग सकता है।

आधार मैप्ड खाते में भेजी जाएगी पेंशन

निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से बताया गया है कि एसएनए स्पर्श प्रणाली को जल्द लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद जिन पात्र दिव्यांगजनों की प्रथम तिमाही की पेंशन राशि अभी तक नहीं पहुंची है, उनकी पेंशन उनके द्वारा संचालित आधार मैप्ड बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.