झारखंड वासियों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, राज्य में 17 जून तक पहुंच जाएगा मानसून

0 282

रांची: झारखंड में जून का महीना जानलेवा बन गया है। अगले 2 दिनों तक पलामू, गढ़वा, सरायकेला और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में हीट वेव का रेड अलर्ट है। वहीं, लातेहार और चतरा में ऑरेंज और रांची समेत अन्य इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 17 जून तक राज्य में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बता दें कि झारखंड के 10 जिलों का तापमान बीते बुधवार को 42 डिग्री सेसि से अधिक, जबकि तीन जिलों का तापमान 44 डिग्री सेसि भी अधिक रहा। कुल मिलाकर 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि से ऊपर हो गया है। केवल संताल परगना के चार जिलों में ही तापमान 38-39 डिग्री सेसि के बीच है। इसके अतिरिक्त सिमडेगा का तापमान भी 40 डिग्री सेसि नीचे रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बीते बुधवार को भी 40 डिग्री सेसि से पार रहा। वहीं, मौसम केंद्र का अनुमान है कि 13 से 16 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून से रांची समेत पूरे राज्य का मौसम बदलेगा और हल्की बारिश की संभावना है।

लू से जनजीवन प्रभावित है। लोगों को घरों से निकलना दूभर हो गया है। दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। मौसम केंद्र ने लोगों से बेवजह घरों से नहीं निकलने का आग्रह किया है। वहीं, झारखंड में मानसून के 16-17 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना है। 16-17 जून से पहले प्री मानसून बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि जून में जितना विलंब से मानसून प्रवेश करेगा, उतना इसके सितंबर-अक्तूबर तक विस्तार की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.