Petrol Price Today : रूस-यूक्रेन युद्ध ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम…..

0 715

Petrol Price Today : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले चार दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन बार की गई बढ़ोतरी को सही बताते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई है और यह स्थिति बहुत सरकार के हाथ से बाहर है।
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक सम्मेलन में ‘न्यू इंडिया’, ‘न्यू मैनिफेस्टो’, ‘सबका साथ सबका विकास’ में यह भी कहा की कभी कभी हिंदुत्व को गलत तरीकों से पेश किया जाता है।

गडकरी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में बताया कि भारत में 80% तेल का आयात किया जाता है। रूस यूक्रेन युद्ध में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई है। मंत्री ने कहा कि हम 2014 से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए “हमें स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना खुद का ईंधन बनाने की जरूरत है”।

Also Read :- Yogi Adityanath Cabinet : योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों की घटी औसत आयु, संदीप सिंह सबसे कम और डा. अरुण कुमार सक्सेना सबसे उम्रदराज

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.