Mouni Roy की हल्दी सेरेमनी की पिक्चर हुई वायरल …

0 1,252

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री  मौनी रॉय  गुरुवार 27 जनवरी को मंगेतर सूरज नांबियार के साथ शादी करने जा रही है! नागिन एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग सेरेमनी गोवा में हो रही हैं उनके करीबियों ने उनकी हल्दी समारोह से तसवीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं विवाह बंधन में बंधने वाला कपल बेहद खुश नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से ही मौनी रॉय की शादी की खबरें छाई हुईं हैं.

संगीत, हल्दी और मेहंदी सहित सभी उत्सवों के साथ मौनी पारंपरिक आउटफिट में बहुत खूबसूरत नजर आ रही है महादेव अभिनेत्री ने अभी तक प्री-वेडिंग फंक्शन्स की एक तस्वीर साझा नहीं की है, वहीं उनकी दोस्त जिया मुस्तफा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर होने वाली दुल्हन की एक तस्वीर पोस्ट की है. तसवीर में मौनी को सूरज के साथ व्हाइट कलर के ड्रेस में पोज देते देखा जा सकता है. यह दोनों के साथ बहुत खूबसूरत लग रहे है

शादी से पहले मौनी और सूरज को पहली बार गोवा के लिए निकलते वक्त एयरपोर्ट पर देखा गया था. अभिनेत्री ने साल 2019 में नए साल की पूर्व संध्या पर दुबई के एक नाइट क्लब में सूरज से मुलाकात की थी. भले ही मौनी ने सूरज के साथ अपने संबंधों के बारे में आधिकारिक तौर पर बात नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने शादी की बधाईयाँ स्वीकार की थी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.