देवरिया | माता धाम मंदिर परिसर बरांव में किया गया पौधरोपण

पूर्वजों की स्मृति में किया गया पौधरोपण

0 1,241

देवरिया | मदनपुर क्षेत्र के बरांव स्थित माताधाम मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण किया गया। परिसर में उपस्थित ग्राम वासियों  ने कहा कि जीवन जीने के लिए गाड़ी, बंगला, नौकर-चाकर के सा‌थ पौधों का भी होना जरुरी है।
बरांव स्थित माताधाम मंदिर परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में स्व. डॉ.रामचंद्र शर्मा, स्व.रमासंत पांडेय के स्मृति में आंवला, अमरुद, नौ ग्रह, पीपल आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

बरांव स्थित मंदिर परिसर में पौधरोपण करते लोग

 

पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि बदलते परिवेश में बागीचे गायब हो रहे हैं। जो जीवन के लिए खतरा पैदा कर रहा है। सुख-सुविधाओं के बीच प्राकृतिक संसाधनों की भी आवश्यकता है। मौके पर संस्थाध्यक्ष अजय पांडेय, प्रवीण चंद्र पांडेय, अमित कुमार पांडेय, दिनेश पांडेय, कल्याण पांंडेय, निशांत, कुलशेखर पांडेय, डीएम पांडेय, पीयूष पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पड़े : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पंडित ललित शर्मा ने आयोजित की रणनीतिक बैठक, कहा- लोनी में भव्य और सफल होगा तिरंगा अभियान

सवांददाता – अजय कुमार पाण्डेय , देवरिया |

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.