बैतूल हादसे में लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, की मुआवजे की घोषणा

0 333

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले (Betul Accident) में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। बैतूल के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की, एक खाली बस से टक्कर हो गई। इससे एसयूवी में सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, “मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.