पीएम मोदी ने देश के इंजीनियर्स को दी बधाई, डॉ. एम विश्वेश्वरैया को किया याद

0 403

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंजीनियर दिवस (Engineer’s Day 2023) के मौके पर लोगों को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं। गौरतलब है कि इंजीनियर्स डे को तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के दीवान, इंजीनियर राजनेता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने पोस्ट भी शेयर किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम दूरदर्शी इंजीनियर और राजनेता सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वह पीढ़ियों को नवप्रवर्तन और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। यहां चिक्काबल्लापुरा की झलकियां हैं, जहां मैंने इस साल की शुरुआत में अपनी यात्रा के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।”

साथ ही, इस मौके पर पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, “इंजीनियर्स डे पर सभी मेहनती इंजीनियरों को बधाई! उनका अभिनव दिमाग और अथक समर्पण हमारे देश की प्रगति की रीढ़ रहे हैं। बुनियादी ढांचे के चमत्कारों से लेकर तकनीकी सफलताओं तक, उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू को छूता है। गौरतलब है कि हर साल भारत में नेशनल इंजीनियर्स डे मनाने के लिए एक थीम निर्धारित किया जाता है। साल 2023 में राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस 2023 की थीम ‘Engineering for a Sustainable Future’ यानी कि ‘सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग’ तय की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.