PM मोदी ने यूपी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी, जानिए चुनाव को लेकर क्या हुई बात

0 309

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 52वें जन्मदिन (birthday) पर बधाई दी है. 5 जून को योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन होता है. पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि वह गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वह उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं. मैं आने वाले वक्त में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

नरेंद्र मोदी के पोस्ट पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा, ‘आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं. आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना साकार हो रही है. शुभेच्छाओं हेतु हार्दिक आभार!’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.