फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री की भारत यात्रा पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर कही ये बात

0 277

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री श्री थॉमस पेस्केट की भारत यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि थॉमस पेस्केट, खुशी है कि आप भारत आए और हमारे युवाओं की, विशेष रूप से विज्ञान, अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में, जीवंतता और गतिशीलता का अनुभव किया।

थॉमस पेस्केट ने पीएम को दिया धन्यवाद
थॉमस पेस्केट ने शनिवार को उन्हें भारत में आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि अंतरिक्ष के प्रति देश के जुनून को देखना उनके लिए आंखें खोलने वालाअनुभव था। एक्स पर थॉमस ने लिखा था कि मुझे अपने देश में आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। देश में अंतरिक्ष के प्रति गहरे जुनून को देखना और भारत की प्रभावशाली युवा प्रतिभाओं और भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बातचीत करना आंखें खोल देने वाला था। यूरोप और भारत में लोग जब बड़े सपने देखते हैं तो दुनिया बदल देते हैं।

थॉमस पेस्केट ने भारत में छात्रों से मुलाकात
थॉमस पेस्केट अपनी पहली भारत यात्रा पर थे, जहां उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एस सोमनाथ से मुलाकात की। उन्होंने अंतरिक्ष समुदाय के नेताओं, युवा उद्यमियों और छात्रों से भी बातचीत की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.