महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, किया अनुग्रह राशि का एलान

0 443

मुंबई: जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Exxpressway Accident) पर आज यानी रविवार 15 अक्टूबर को तड़के तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे 12 लोगों की मौत हो गयी तथा 23 अन्य घायल हो गए।

इस भयंकर हादसे पर PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी अपना शोक व्यक्त किया है. इस बाबत PMO द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी बोले कि, “छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

PMO ने जानकारी दी कि अनुग्रह राशि के रूप में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।वहीं घटना बाबत आज वैजापुर पुलिस में इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कवथड़े, ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे वैजापुर टोल पोस्ट के पास ट्रक और टेम्पो के बीच टक्कर हो गई. इसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। 17 घायलों का छत्रपति संभाजी नगर में इलाज चल रहा है जबकि 6 घायलों को इलाज के लिए वैजापुर के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है।

घटना पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अतुल सावे ने कहा, “वैजापुर के पास ट्रक और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है। 3 लोगों की हालत गंभीर है, बाकी की हालत सामान्य है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.