पीएम मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि

0 311

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय नारी शक्ति की वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। विदेशी शासन के अत्याचारों के खिलाफ उनके साहस, संघर्ष और बलिदान की कहानी देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।”

कांग्रेस नेता खड़गे ने भी रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा, “‘हम लड़ेंगे ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी आजादी का जश्न मना सकें -रानी लक्ष्मीबाई जी’।” खड़गे ने आगे कहा,”अद्वितीय साहस, शौर्य और अभूतपूर्व शौर्य की प्रतीक, 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध झंडा बुलंद करने वाली महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं।”

झांसी की रानी के नाम से मशहूर रानी लक्ष्मीबाई ने भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.